HTML tutorial
HTML tutorial

धर्म के नाम पर नफरत फैलाने और जान से मारने की धमकी देने वाला महाराष्ट्र का आरोपी गिरफ्तार

धर्म के नाम पर नफरत फैलाने और जान से मारने की धमकी देने वाला महाराष्ट्र का आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

हल्द्वानी।धार्मिक भावनाएं भड़काने, फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया है कि धर्म के नाम पर समाज में वैमनस्य फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 जून 2026 को गौजाजाली बिचली, पुरानी आईटीआई हल्द्वानी निवासी कमल जोशी ने थाना हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति उनके मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौज कर रहा है, जान से मारने की धमकी दे रहा है तथा धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले शब्दों का प्रयोग कर रहा है। शिकायत के आधार पर थाना हल्द्वानी में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मैन्युअल एवं तकनीकी इंटेलिजेंस के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, जिसमें आरोपी के महाराष्ट्र का निवासी होने की जानकारी सामने आई। जांच के दौरान मुकदमे में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गईं।

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी का पीछा किया और 23 जून 2026 को उसे पंतनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रहीम गुल खान उर्फ वसीम खान (35 वर्ष), निवासी हिवारा लोहिला, थाना वासिम ग्रामीण, जिला वासिम, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से ट्रक चालक बताया गया है। घटना में प्रयुक्त Xiaomi 11 Lite NE मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

गिरफ्तारी कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी मंडी तथा कांस्टेबल अरुण राणा शामिल रहे।

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि राजनीतिक अथवा अन्य किसी विवाद को धर्म से जोड़कर समाज में नफरत फैलाने, धमकी देने या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

देवभूमि खबर

Related articles