राष्ट्र भूमि संगठन का धरना चौथे दिन भी जारी, स्थानीय संसाधनों की बिक्री का विरोध तेज

राष्ट्र भूमि संगठन का धरना चौथे दिन भी जारी, स्थानीय संसाधनों की बिक्री का विरोध तेज
Spread the love

टिहरी। राष्ट्र भूमि संगठन का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग पहुंचे तथा आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान राज्य सरकार की भूमि, प्राकृतिक संसाधनों और सार्वजनिक परिसंपत्तियों से जुड़ी नीतियों के विरोध में नारेबाजी भी की गई।

धरने के चौथे दिन दिनेश भंडारी, अतर सिंह नेगी, अतर सिंह साजवान और कमल सिंह कैंतुरा क्रमिक अनशन पर बैठे। पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार ने भी धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुलदीप सिंह पंवार ने कहा कि सरकार लगातार जमीन, डैम, झील, कंपनियों और एयरपोर्ट जैसी सार्वजनिक परिसंपत्तियों को बेच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार “लोकल फॉर वोकल” का नारा देती है, जबकि दूसरी ओर स्थानीय संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने की दिशा में कार्य कर रही है, जो विरोधाभासी है।

धरने में प्रधान संगठन अध्यक्ष युदवीर रावत, पूर्व मंत्री अतर सिंह तोमर, पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार, मंडल अध्यक्ष ऋषि भट्ट, समिति अध्यक्ष नत्थी कैंतुरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जुयाल, राजेंद्र नेगी, बीडीसी सदस्य नरेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य सिसपाल राणा, अनिल राणा, दिनेश भंडारी, सुरेश जोशी, प्रधान अभिषेक कठैत, रोबिन राणा, नरेंद्र नेगी, मीनाक्षी कैंतुरा, राम सिंह मिस्वाण सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संगठन ने अपनी मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

देवभूमि खबर

Related articles