आईएसटीडी देहरादून चैप्टर की वार्षिक आम सभा सम्पन्न, नई प्रबंध समिति ने संभाला कार्यभार

आईएसटीडी देहरादून चैप्टर की वार्षिक आम सभा सम्पन्न, नई प्रबंध समिति ने संभाला कार्यभार
Spread the love

देहरादून। इंडियन सोसायटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (आईएसटीडी) देहरादून चैप्टर की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का सफल आयोजन होटल ब्लेसिंग बेल्स, बल्लूपुर, देहरादून में किया गया। बैठक में दो दर्जन से अधिक सदस्यों ने सहभागिता की।

चैप्टर के अध्यक्ष अनूप कुमार के आवश्यक कार्यवश नगर से बाहर होने के कारण सभा की अध्यक्षता चैप्टर की उपाध्यक्ष डॉ. अपूर्वा त्रिवेदी द्वारा की गई। सदस्यों को प्रेषित एजेंडा के अनुसार पिछली वार्षिक आम सभा की कार्यवाही की पुष्टि सर्वसम्मति से की गई। इसके उपरांत वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान चैप्टर द्वारा आयोजित गतिविधियों का विवरण तत्कालीन सचिव राजेन्द्र सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। चैप्टर के कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने वार्षिक लेखों एवं वित्तीय विवरणों को प्रस्तुत करते हुए उनका विस्तृत ब्यौरा सदस्यों के समक्ष रखा।

एजेंडा के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा एवं अनुमोदन के पश्चात वर्ष 2026-28 के लिए निर्वाचित नई प्रबंध समिति ने कार्यभार ग्रहण किया। नई कार्यकारिणी में राजेन्द्र सिंह को अध्यक्ष, डॉ. मीनाक्षी वर्मा को उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार शर्मा को मानद सचिव तथा डॉ. अपूर्वा त्रिवेदी को मानद कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, प्रबंध समिति के सदस्यों के रूप में डॉ. एच. सी. पुरोहित, डॉ. गिरीश लखेड़ा, निशांत कुमार एवं श्रीमती सौम्या बेनीवाल ने भी कार्यभार ग्रहण किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि चैप्टर के समावेशी प्रबंधन एवं संस्थान के विकास समर्पित भाव से हम कार्य करेंगे और इसके बेहतर प्रबंधन एवं सुचारु संचालन हेतु सभी सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों के संकलन के उपरांत उन्होंने कहा कि चैप्टर की विभिन्न गतिविधियों का संचालन अब प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPIs) के आधार पर किया जाएगा तथा विभिन्न दायित्व पदाधिकारियों, समिति सदस्यों एवं स्वयंसेवी सदस्यों के मध्य साझा किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि निर्धारित मुख्य संकेतकों की समय-समय पर समीक्षा एवं निगरानी की जाएगी, जिससे चैप्टर की गतिविधियों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सके।

सभा का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा सभी सदस्यों ने प्रशिक्षण एवं विकास के क्षेत्र में आईएसटीडी देहरादून चैप्टर की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles