राजपुर रोड पर हुड़दंग पड़ा भारी, वायरल वीडियो के आधार पर दून पुलिस ने 6 युवकों पर की कार्रवाई

राजपुर रोड पर हुड़दंग पड़ा भारी, वायरल वीडियो के आधार पर दून पुलिस ने 6 युवकों पर की कार्रवाई
Spread the love

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर डालनवाला पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए हुड़दंग के वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने राजपुर रोड पर लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर हुड़दंग करने वाले 6 युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की, जबकि दो कारों को सीज कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कार संख्या UK07HJ-3133 एवं UK07FD-8178 में सवार युवक राजपुर रोड पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते और हुड़दंग करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी देहरादून ने प्रभारी निरीक्षक डालनवाला को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देशों के अनुपालन में डालनवाला पुलिस ने दोनों वाहनों की पहचान कर उनके चालकों सहित चार अन्य युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया। सभी को भविष्य में इस प्रकार की हरकत न करने की सख्त चेतावनी देते हुए पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई तथा दोनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के अंतर्गत सीज कर दिया गया।

दून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर यातायात नियमों का पालन करें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें, जिससे कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा या शांति व्यवस्था प्रभावित हो।

देवभूमि खबर

Related articles