गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित नशा तस्कर गिरफ्तार, मोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित नशा तस्कर गिरफ्तार, मोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Spread the love

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए गैंगस्टर एक्ट के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से फरार चल रहे दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना मोरी पुलिस ने थानाध्यक्ष दीपक रावत के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सरदास और पंकज दास को मोरी-नेटवाड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध सितंबर 2025 में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त रहने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। मुखबिर तंत्र और लगातार की गई सुरागरसी के आधार पर 5 जुलाई 2026 की शाम उन्हें दबोच लिया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

उत्तरकाशी पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के 22 मामलों में 27 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनसे करीब 42 लाख रुपये मूल्य की 8 किलो से अधिक चरस और 58.6 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अलावा इस वर्ष अब तक चार नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

देवभूमि खबर

Related articles