शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Spread the love

हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म तथा नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में आरोपित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पहले मामले में रानीपुर क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती के घर से चले जाने के बाद उसकी मां की शिकायत और पीड़िता के मेडिकल व बयान के आधार पर आरोपी गोविंद के खिलाफ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मुकदमे में धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने आरोपी गोविंद को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के बादशाहीबाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

दूसरे मामले में एक नाबालिग छात्रा का पीछा करने, अपहरण का प्रयास, धमकी देने और बाद में मेडिकल व पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए आरोपी करण के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे विष्णुलोक कॉलोनी, बड़ी टंकी के पास से गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पूजा पाण्डेय, उपनिरीक्षक राहुल थापा, उपनिरीक्षक संदीपा भण्डारी, कांस्टेबल रविन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल विवेक गुसाईं एवं कांस्टेबल प्रेम सिंह की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

देवभूमि खबर

Related articles