नानकमत्ता पुलिस ने 28.74 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, ₹8.70 लाख की हेरोइन बरामद

नानकमत्ता पुलिस ने 28.74 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, ₹8.70 लाख की हेरोइन बरामद
Spread the love

ऊधम सिंह नगर। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 28.74 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 70 हजार रुपये है।

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में नानकमत्ता पुलिस टीम ने 17 जुलाई 2026 को चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK06BG-9267 (हीरो स्प्लेंडर) पर सवार सोनू सिंह (21 वर्ष) निवासी ज्ञानपुर गोढ़ी, कोतवाली नानकमत्ता को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 28.74 ग्राम शुद्ध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली नानकमत्ता में एफआईआर संख्या 154/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशा तस्करों और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय पाठक, उपनिरीक्षक मनोज जोशी, उपनिरीक्षक नवल किशोर, कांस्टेबल श्याम सिंह थापा तथा कांस्टेबल नवीन जोशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

देवभूमि खबर

Related articles