CEIR पोर्टल से कलियर पुलिस ने लौटाए 52 गुमशुदा मोबाइल, ₹10 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद

CEIR पोर्टल से कलियर पुलिस ने लौटाए 52 गुमशुदा मोबाइल, ₹10 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद
Spread the love

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन रिकवरी’ के तहत थाना कलियर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। CEIR पोर्टल की सहायता से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 52 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत ₹10 लाख से अधिक बताई गई है।

रविवार को थाना कलियर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पांडे ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन लौटाए। लंबे समय से अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर फोन वापस पाकर खुशी लौट आई। सभी ने हरिद्वार पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

हरिद्वार पुलिस आमजन की सुविधा के लिए CEIR पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से भी खोए हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर रही है। यह अभियान लोगों को उनकी खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने में प्रभावी साबित हो रहा है।

बरामद मोबाइलों में वीवो के 14, ओप्पो के 12, रियलमी के 7, सैमसंग के 5, रेडमी के 5, मोटो के 3, टेक्नो के 2, आईक्यू के 2 तथा पोको के 2 मोबाइल शामिल हैं।

इस सफलता में क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पांडे, प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसएसआई राजेश बिष्ट, हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी एवं होमगार्ड ललित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

देवभूमि खबर

Related articles