शीतल कटियार ने की नगर पालिका निर्माण कार्यों की समीक्षा, लंबित विकास कार्य जल्द शुरू कराने के दिए निर्देश

शीतल कटियार ने की नगर पालिका निर्माण कार्यों की समीक्षा, लंबित विकास कार्य जल्द शुरू कराने के दिए निर्देश
Spread the love

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में नगर पालिका निर्माण समिति की बैठक समिति अध्यक्ष शीतल कटियार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर के सभी 15 वार्डों में पूर्व में स्वीकृत ₹5-5 लाख की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही जिन वार्डों में निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो पाए हैं, उनके प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

निर्माण समिति अध्यक्ष शीतल कटियार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन वार्डों में विकास कार्य लंबित हैं, वहां शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराए जाएं, ताकि सभी वार्डों में समयबद्ध तरीके से विकास कार्य पूरे हो सकें।

बैठक में निर्माण समिति के सदस्य एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles