विकासनगर में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, 11 लाख से अधिक की 37 ग्राम स्मैक बरामद

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 11.10 लाख रुपये मूल्य की 37 ग्राम स्मैक तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 की रात्रि कुंजा ग्रांट क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुस्कान पत्नी सोनू (21 वर्ष), निवासी ग्राम कुंजा ग्रांट, विकासनगर को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि वह स्मैक एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाई थी और उसे बेचकर मुनाफा कमाने की योजना थी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान अन्य नशा तस्करों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है। उसके विरुद्ध वर्ष 2023 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता (चौकी प्रभारी कुल्हाल), कांस्टेबल रजनीश, महिला कांस्टेबल रुचिता डोभाल तथा पीआरडी जवान आनंद सिंह ने कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

