24 अक्टूबर से रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग-2026

देहरादून। सभा भवन में आयोजित आम सभा में आगामी 24 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग-2026 आयोजित करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। यह भव्य आयोजन सभा की ओर से रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा। खास बात यह है कि इस वर्ष सभा अपना हीरक जयंती वर्ष मना रही है, जिसके चलते कौथिग को विशेष रूप से भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जाएगी।
आम सभा का शुभारंभ सभा अध्यक्ष रोशन धस्माना के स्वागत उद्बोधन से हुआ। इसके पश्चात महासचिव गजेंद्र भंडारी ने पिछली आम सभा की कार्यवाही की पुष्टि कराई। वहीं कोषाध्यक्ष वीरेंद्र असवाल ने सभा के वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया।
बैठक में सांस्कृतिक सचिव उदय शंकर भट्ट ने 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग-2026 का प्रस्ताव रखा, जिसे आम सभा ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी।
सभा अध्यक्ष रोशन धस्माना ने कहा कि यह वर्ष सभा के लिए विशेष है, क्योंकि संस्था अपना हीरक जयंती वर्ष मना रही है। ऐसे में उत्तराखंड कौथिग-2026 को भव्य और यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जाएंगी। उन्होंने सभा के युवा सदस्यों से प्रस्तावित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।
महासचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा कि हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर सभा आगामी स्थापना दिवस को भी पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
आम सभा के अंत में उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सहसचिव संतोष गैरोला, प्रवक्ता अजय जोशी, महिला कल्याण सचिव संगीता ढोंडियाल, संगठन सचिव सूर्य प्रकाश भट्ट, प्रबंध सचिव वीरेंद्र असवाल, द्वारिका बिष्ट, कृष्ण मोहन बहुगुणा, उषा भट्ट, बीना असवाल, संगीता सेमवाल, कुसुम पटवाल, रीता बिष्ट, रेखा बडोनी, नत्था सिंह पंवार, मोहन खत्री, पंचम सिंह बिष्ट, कैलाश रमोला, जितेंद्र अंथवाल, कैलाश तिवारी, आलोक मलासी, महिपाल कंडारी, लक्ष्मी बहुगुणा, दीपक रावत, जगमोहन नेगी, प्रदीप कुकरेती, रीता भंडारी, तारेश्वरी भंडारी, रानू बिष्ट, रामलाल खंडूड़ी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
