देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले
Spread the love

देहरादून। देहरादून पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत निरीक्षक, उपनिरीक्षक, अपर उपनिरीक्षक और महिला उपनिरीक्षकों समेत 53 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

स्थानांतरण सूची में कई महत्वपूर्ण थानों और चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं। पटेलनगर, प्रेमनगर, कैंट, डालनवाला, मसूरी, नेहरू कॉलोनी, सहसपुर, रायवाला, राजपुर, सेलाकुई, बसंत विहार, क्लेमेंटटाउन, डोईवाला और ऋषिकेश सहित कई थाना क्षेत्रों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक विनोद गुंसाई को थाना डालनवाला से प्रभारी निरीक्षक थाना क्लेमेंटटाउन, जबकि निरीक्षक नरेश राठौर को प्रेमनगर से पटेलनगर भेजा गया है। निरीक्षक संतोष कुंवर को शिकायत प्रकोष्ठ से कैंट थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह निरीक्षक नरेंद्र गहलावत को डालनवाला से मसूरी, निरीक्षक देवेंद्र चौहान को मसूरी से नेहरू कॉलोनी तथा निरीक्षक प्रदीप रावत को सहसपुर से शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया है।

उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। कई अधिकारियों को थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के तहत थाना प्रेमनगर, रायवाला, सेलाकुई, सहसपुर, बसंत विहार, नेहरू कॉलोनी, डोईवाला और कैंट में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

सूची में महिला उपनिरीक्षकों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। पुलिस लाइन और विभिन्न थानों में तैनात महिला अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
आदेश में कुछ पूर्व स्थानांतरण आदेशों को निरस्त करते हुए अधिकारियों को नई तैनाती भी दी गई है। इस

देवभूमि खबर

Related articles