मोदी पहुंचे मालदीव , राष्ट्रपति करेंगें सम्मानित

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मालदीव पहुंचे। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। वे मालदीव की संसद को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशान इज्जुद्दीन देने का ऐलान किया।

यह विदेशी प्रतिनिधियों को दिया जाने वाला मालदीव का सबसे बड़ा सम्मान है। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि मोदी के दौरे पर उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा।

ये दूसरी बार है, जब मोदी मालदीव की यात्रा पर जा रहे हैं। इससे पहले मोदी पिछले साल राष्ट्रपति सोलिह के शपथ ग्रहण समारोह में मालदीव गए थे। मोदी सरकार की नेबर फर्स्ट (पड़ोसी पहले) की पॉलिसी रही है। 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मोदी अपने पहले विदेश दौरे पर भूटान गए थे।

देवभूमि खबर

Related articles