लगभग दो लाख रुपये की स्मैक के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

देहरादून। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायवाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 5.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब एक लाख 70 हजार रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रायवाला पुलिस टीम ने दो अक्टूबर को मोतीचूर फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रोशन पुत्र सोहन निवासी गली नंबर-3, बिरला फार्म, हरिपुर कलां, थाना रायवाला, देहरादून, उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से 5.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब एक लाख 70 हजार रुपये है। मामले में कोतवाली रायवाला में मुकदमा अपराध संख्या 163/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रघुबीर कप्रवाण, हेड कांस्टेबल राजीव यादव और कांस्टेबल मोनू कुमार शामिल रहे।
