हरिद्वार में चार उपनिरीक्षकों और एक अपर उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र बदले

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस विभाग में चार उपनिरीक्षकों और एक अपर उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक संजय पूनिया को वरिष्ठ उपनिरीक्षक खानपुर के पद से हटाकर प्रभारी सीआईयू रुड़की बनाया गया है। उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को कोतवाली लक्सर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक खानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन को प्रभारी चौकी अमानतगढ़ से कोतवाली रुड़की भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक सुनील रमोला को थाना बुग्गावाला से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी अमानतगढ़ नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में अपर उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़ को कोतवाली श्यामपुर से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी चिड़ियापुर की जिम्मेदारी दी गई है।


