HTML tutorial
HTML tutorial

धारचूला में विधायक हरीश धामी को बोलने का अवसर न देना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ: करन माहरा

धारचूला में विधायक हरीश धामी को बोलने का अवसर न देना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ: करन माहरा
Spread the love

देहरादून। धारचूला विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक हरीश धामी को अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिए जाने पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री या मंत्रियों के दौरे के दौरान वहां के निर्वाचित जनप्रतिनिधि की बात सुनना लोकतांत्रिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

करन माहरा ने कहा कि विधायक हरीश धामी धारचूला क्षेत्र के विकास और जनता के अधिकारों के लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि को अपनी ही विधानसभा में जनता के सामने बोलने का अवसर नहीं देना केवल उनके साथ अन्याय नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता का भी अपमान है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मान देना और उनकी बात सुनना आवश्यक है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन लोकतांत्रिक मर्यादाओं और परंपराओं का पालन सभी को करना चाहिए।

देवभूमि खबर

Related articles