HTML tutorial
HTML tutorial

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने किए पुलिस निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने किए पुलिस निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले
Spread the love

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। जारी आदेश के अनुसार चार पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक नागरिक पुलिस धरमवीर सोलंकी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैंप से प्रभारी एएनटीएफ बनाया गया है। वहीं निरीक्षक रमेश तनवार को पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैंप की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस प्रकाश चन्द्र को चौकी आवास विकास, कोतवाली ट्रांजिट कैंप से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी दरऊ, कोतवाली किच्छा बनाया गया है। जबकि उपनिरीक्षक पवन जोशी को चौकी दरऊ, कोतवाली किच्छा से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी आवास विकास, कोतवाली ट्रांजिट कैंप की जिम्मेदारी दी गई है।

एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती पर रवाना होकर कार्यभार ग्रहण करने तथा अनुपालन से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles