HTML tutorial
HTML tutorial

खाकी वर्दी में इंसानियत की मिसाल बने थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया, गौ सदन को दिए 11 हजार रुपये

खाकी वर्दी में इंसानियत की मिसाल बने थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया, गौ सदन को दिए 11 हजार रुपये
Spread the love

थराली। पुलिस की वर्दी कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही समाज के प्रति मानवीय संवेदनाओं और जिम्मेदारियों का भी संदेश देती है। इसी भावना का परिचय देते हुए थराली के थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने अपने वेतन से 11 हजार रुपये की धनराशि सूना गांव स्थित गौ सदन को सहयोग स्वरूप प्रदान की।

गौ सदन में वर्तमान में 42 निराश्रित गोवंशों को आश्रय दिया जा रहा है। थानाध्यक्ष द्वारा दी गई आर्थिक सहायता से गोवंशों के लिए चारा, भूसा और पौष्टिक आहार की व्यवस्था की जाएगी। इससे बेजुबान पशुओं के भरण-पोषण में मदद मिलेगी।

थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने यह धनराशि सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह को सौंपते हुए क्षेत्रवासियों से भी गौ सदन के संचालन और निराश्रित गोवंशों की देखभाल के लिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बेजुबान पशु अपनी पीड़ा किसी से कह नहीं सकते। उन्हें भी भूख, ठंड और सड़क दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। पशुपालकों को अपने पशुओं को बेसहारा सड़कों पर नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पशुओं को सुरक्षित आश्रय और उचित देखभाल उपलब्ध कराना ही सच्ची गोसेवा है।

गौ सदन में सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह, प्रेमचंद देवराड़ी सहित अन्य सदस्य निस्वार्थ भाव से निराश्रित गोवंशों की देखभाल में जुटे हैं। क्षेत्रीय लोग भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बन रहे हैं।

चमोली पुलिस ने पशुपालकों से अपने पशुओं को बेसहारा सड़कों पर नहीं छोड़ने की अपील की है। साथ ही लोगों से आग्रह किया है कि कहीं निराश्रित गोवंश दिखाई देने पर इसकी सूचना संबंधित गौ सदन अथवा स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि उन्हें सुरक्षित आश्रय और उचित देखभाल उपलब्ध कराई जा सके।

 

देवभूमि खबर

Related articles