संविधान दिवस पर बाबा अम्बेडकर की मूर्ति पर किया माल्यार्पण।

संवाददाता। ललित जोशी नैनीताल।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में संविधान दिवस के अवसर पर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण किया गया और उनके विचारों को अपने जीवन में भी आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता के एल आर्य द्वारा उनके जीवन और उनके द्वारा लिखे संविधान पर प्रकाश डाला गया।
आज के इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राठौर,संतोष कुमार जिलामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा, अजय कुमार, विजय कुमार, हरीश, शक्तकेंद्र संयोजक पवन बिष्ट, उपस्थित रहे।


