यूपी सरकार का कड़ी को बढ़ावा प्राथमिक स्कूलों में बच्चे पहनेंगे खादी ड्रेस

लखनऊ।एजेंसी।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में खादी को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल करने जा रही है। अब नए सत्र में यूपी के प्राथमिक स्कूलों में बच्चे खादी से बनी हुई ड्रेस पहनेंगे। हालांकि अभी इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ सहित चार जिलों में लागू किया गया है। योजना सफल रही तो इसका विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा। इसे लेकर सरकारी आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही चुने गए जिलों के प्राथमिक विद्यालयों ये नई ड्रेस नि:शुल्क दी जाएगी।
राज्य की बेसिक शिक्षामंत्री अनुपमा जायसवाल ने बताया कि, खादी को बढ़ावा देने के लिये और इसका महत्व छात्रों को बताने के लिये राज्य सरकार ने प्राइमरी स्कूलों (1 से 5वीं कक्षा) में खादी यूनिफॉर्म पहनने की पहल की है। इसे पायलट आधार पर शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, शुरुआत में यह परियोजना राज्य के चार जिलों में एक ब्लॉक में शुरू की जाएगी। जुलाई से शुरू होने वाले सत्र से यह परियोजना प्रारंभ होगी। इन चार जिलों में बहराइच भी शामिल किया गया है।


