शाह बानो तो याद है लेकिन तबरेज और अखलाक को भूल गए:ओवैसी
नई दिल्ली।एजेंसी।ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री को शाह बानो याद है। क्या उनको तबरेज अंसारी, अखलाक और पहलू खान याद नहीं? पीएम मोदी ने मंगलवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान शाह बानो के मामले का जिक्र किया था।
पीएम मोदी के इसी बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि क्या पीएम को याद नहीं है कि उनके मंत्री ने अलीमुद्दीन अंसारी के हत्यारों को माला पहनाई थी। अगर कोई नाली वाली टिप्पणी कर रहा है तो आप मुस्लिमों को आरक्षण क्यों नहीं देते हैं। ओवैसी ने कहा कि अगर हम गटर में हैं तो हमें गटर से ऊपर उठाइए।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस बार बीजेपी के कितने मुस्लिम सांसद जीते हैं, ओवैसी ने कहा कि मुस्लिमों को कौन पीछे कर रहा है। आप मुसलमानों को आरक्षण क्यों नहीं देते हैं। ओवैसी ने कहा कि नरसिम्हा राव की सरकार के दौरान ही बाबरी मस्जिद गिराई गई थी। दअरसल, तीन तलाक बिल के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए शाह बानो केस का जिक्र किया था और कहा था कि इस बिल का कांग्रेस को समर्थन करना चाहिए।

