सुब्रमण्यम पीएम मोदी से नाखुश ,जा सकते हैं चीन

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी खुद को पार्टी के भीतर नजरअंदाज किए जाने से खफा हैं। उनकी नाराजगी उनके ट्वीट से साफ जाहिर होती है। स्वामी ने ट्वीट करके कहा है कि नरेंद्र मोदी को को मेरी राय जानने में कोई रूचि नहीं है, लिहाजा मुमकिन है कि मैं चीन जा सकता हूं।

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करके लिखा है कि चीन की जानी मानी यूनिवर्सिटी सिंघुआ यूनिवर्सिटी ने मुझे सितंबर माह में प्रबुद्ध लोगों के बीच अपनी राय रखने के लिए आमंत्रित किया है। मुझे चीन के आर्थिक विकास, पिछले 70 वर्षों की समीक्षा, पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया है। अब चूंकि नमो को मेरी राय जानने की इच्छा नहीं है, लिहाजा मैं चीन जा सकता हूं।

स्वामी के इस ट्वीट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंगेश नाम के यूजर ने लिखा है कि आप राम मंदिर और अन्य हिंदूओं के मुद्दे पर बोलना छोड़ दीजिए, नमो खुश हो जाएंगे। जिस पर स्वामी ने कहा कि राम मंदिर पर नहीं बोलने की वजह से भाजपा लोकसभा में सिर्फ 2 सीटों पर सिमट गई थी।

देवभूमि खबर

Related articles