पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में बिना वीजा रह रहे 11 विदेशियों को किया️ गिरफ्तार

पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में  बिना वीजा रह रहे 11 विदेशियों को किया️ गिरफ्तार
Spread the love

ग्रेटर नोएडा ।उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुधवार को सेक्टर पाई इलाके में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान बिना वीजा रह रहे 7 विदेशी युवकों और 4 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी लोग नाइजीरिया के रहने वाले हैं। बता दें, इन दिनों नोएडा पुलिस ने बिना वीजा रह रहे विदेशियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन 10 छेड़ रखा है।

अवैध रह रहे इन विदेशी युवक युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बिना वीजा के रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम के साथ एलआईयू के अधिकारी भी अभियान में शामिल थे। यह अभियान सुबह 6 बजे से चल रहा है। इन नागरिकों का वीजा और पासपोर्ट चेक किया जा रहा है। हिरासत में लिए गए लोगों के आंकड़े 40 के आस पास हो सकते हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में बदमाशों और अपराध‍ियों के खात्मे की मुहिम छेड़ रखी है। इसे ऑपरेशन क्लीन नाम दिया गया है। इस अभियान के तहत नोएडा में रविवार शाम 6।30 बजे से रात 10 बजे तक जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान करीब 1457 वाहनों के ऐसे नंबर प्लेट हटाए गए जिनके पीछे जाति सूचक, दंबगई वाले शब्द लिखे हुए थे। इस अभियान के दौरान नगर क्षेत्र में 62 वाहन सीज किए गए और 561 वाहनों का चालान काटा गया। ग्रामीण क्षेत्र में 37 वाहन सीज किए गए और 295 वाहनों के चालान काटे गए।

देवभूमि खबर

Related articles