यूपी के मदरसों पर वसीम रिजवी ने खड़े किये सवाल
लखनऊ।शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने रविवार एक वीडियो जारी करके यूपी के मदरसों पर सवाल खड़े किए. रिजवी ने कहा कि यूपी के मदरसों में आजकल किताबों की जगह हथियार बरामद हो रहे है. जो आने वाले वक्त में हिन्दुस्तान के लिए एक बड़ा खतरा हैं. उन्होंने मदरसों में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन मदरसों में ISIS के सिपाहियों को तैयार किया जा रहा है.
रिजवी ने कहा कि सरकार को ऐसे मदरसों को बंद कर देना चाहिए, क्योकि यह मदरसों की जगह स्कूल खोलना चाहिए. शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन आगे कहते हैं कि आने वाले वक्त में अगर सरकार ने इस मामले में गंभीरता से नहीं लिया तो यह बच्चे एक दिन ISIS के सिपाही बन जाएंगे, जो हिन्दुस्तान के लिए एक बड़ा खतरा होगा.।

