जिलाधिकारी ने फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया

Spread the love

रुद्रप्रयाग।पी0एम0जी0एस0वाई0 (सिं0ख0) रूद्रप्रयाग के तत्वावधान में रूद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, अधीक्षण अभियन्ता इं0 सी0एम0 पाण्डेय एवं जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा जिला मुख्यालय के समीप विभिन्न प्रजाति के बहुमूल्य वृक्ष जैसे फाइकस, फलेरिया, रूद्राक्ष, मोरपंख, सुराही, क्रिसमस ट्री, चाइनापाम, रैक्सोनापाम, नीम आदि प्रकार के पौधों का रोपण किया गया।
इसके अतिरिक्त विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा उमरानारायण मन्दिर में भी फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। पी0एम0जी0एस0वाई0 सिंचाई खण्ड रूद्रप्रयाग द्वारा वर्तमान समय में विभिन्न मोटर मार्गो पर भूस्खलन वाले स्थानों पर बांस एवं नेपियर घास सहित विभिन्न प्रकार के 2500 से अधिक छायादार एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया जा चुका है। विभाग की इस प्रकार की अभिनव पहल हमारे पर्यावरण संरक्षण में अमूल्य सहयोग प्रदान करेगा।
वृक्षारोपण का आयोजन इं0 विजयपाल सिंह, अधिषासी अभियन्ता, पी0एम0जी0एस0वाई (सिं0ख0) रूद्रप्रयाग के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरविन्द पाण्डेय, उपजिलाधिकारी रूद्रप्रयाग बृजेष तिवाडी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एस0के0झा, अधिषासी अभियन्ता प्रताप सिंह बिष्ट,सिंचाई खण्ड रूद्रप्रयाग, सहायक अभियन्ता गोपाल सिंह, अपर सहायक अभियन्ता भूपेन्द्र सिंह, आषीष चमोला आदि अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles