त्रिस्तरीय पंचायतों को शान्तिपूर्ण सम्पादित के लिए प्रभारी ,सहप्रभारी नियुक्त
रूद्रप्रयाग।आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं को निष्पक्ष एवं शान्तिढंग से सम्पादित कराने हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचा) मंगेश घिल्डियाल द्वारा प्रभारी/सहप्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है। कार्मिक कार्यो हेतु परियोजना अर्थशास्त्री मोहन सिंह नेगी, मतपत्र हेतु जिला उद्यान अधिकारी योगेन्द्र सिंह, परिवहन हेतु सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी, लेखन सामाग्री हेतु अधिशासी अभियंता आरईएस श्रीपति डोभाल, टेंटेज हेतु अधिशासी अभियंता लोनिवि इन्द्रजीत बोस, प्रशिक्षण हेतु जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पाण्डे, कन्ट्रोल रूम हेतु जिला बचत अधिकारी एन एस बिष्ट, लाईजन आफिसर जिला आबकारी अधिकारी के पी सिंह, व्यय लेखा हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त प्रभारी अधिकारियों को त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2019 से सम्बन्धित कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन निर्धारित समय के अन्तर्गत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

