क्षेत्रीय विधायक धन सिंह नेगी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Spread the love

नई टिहरी ।स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष में एक दिन पूर्व नई टिहरी में जिला स्तरीय अधिकारियों (पुरूष/महिला वर्ग) एवं अण्डर-14 बालक/बालिका वर्ग एवं सीनियर वर्ग बालक/बालिका की क्रास कन्ट्री दौड़ आयोजित हुई। अधिकारियों को क्षेत्रीय विधायक धन सिंह नेगी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जबकि बालक/बालिकाओं को जिलाधिकारी डाॅ0वी0 षणमुगम ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों की दौड़ डाईजर से लेकर कलक्टेªट भवन तक आयोजित हुई। जबकि बालक/बालिकाओं की दौड डाईजर से गणेश चैक बौराडी तक आयोजित हुईं।
जिला स्तरीय अधिकारियों की दौड़ में पुरूष वर्ग में आपदा प्रबन्धन अधिकारी बृजेश भट्ट ने प्रथम, डीएफओ कोकोरोशे ने द्वितीय तथा सहायक अर्थ एवं संख्याधिकारी धारा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला अधिकारियों/कर्मचारियों वर्ग में शिक्षा विभाग की राखी राणा ने प्रथम स्थान, युवा कल्याण विभाग की ममता भट्ट ने द्वितीय एवं सीएमओ डाॅ0 भागीरथी जंगपांगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अण्डर-14 बालक वर्ग में शाश्वत जखमोला ने प्रथम, अखिलेश डंगवाल ने द्वितीय एवं विकास कुशवाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि अण्डर-14 बालिका वर्ग में कु0 ऐश्वर्य राणा ने प्रथम, शीतल ने द्वितीय एवं सुहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में कु0 करिशमा जोशी ने प्रथम, मुक्तिका डोभाल ने द्वितीय एवं सावित्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सीनियर बालक वर्ग में रविन्द्र लाल ने प्रथम, त्रिभुवन सिंह ने द्वितीय एवं राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त।
इस अवसर पर विजेताओं को क्षेत्रीय विधायक धन सिंह नेगी, जिलाधिकारी डाॅ0 वी0 षणमुगम तथा मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई द्वारा पुरस्कार वितरित किये गये। दौड़ प्रतियोगिता जिला क्रीड़ा विभाग के तत्वाधान में आयोजित हुई जिसके आयोजन में जिला युवा कल्याण विभाग एवं पुलिस विभाग का सराहनीय सहयोग रहा।

देवभूमि खबर