हमारी सरकार ने देश में गरीबी कम करने की दिशा में आगे कदम बढ़ाए है: प्रधानमंत्री
नई दिल्ली।प्रधानमंत्री मोदी ने लालकिले से कहा कि हमारी सरकार ने देश में गरीबी कम करने की दिशा में आगे कदम बढ़ाए हैं। अभी तक हर दल की सरकार ने देश की भलाई में कुछ ना कुछ किया है, लेकिन अभी भी 50 फीसदी लोगों के घरों में पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। लोगों को पीने के पानी के लिए कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पीएम मोदी बोले कि हमारी सरकार अब हर घर में जल की ओर कदम बढ़ा रहे है। पीएम ने इस दौरान जल जीवन मिशन का ऐलान किया और साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया। इसके तहत जल संचय, समुद्री पानी का इस्तेमाल, वेस्ट वाटर का इस्तेमाल, कम पानी में खेती के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान जिक्र किया कि एक संत ने सौ साल पहले ही कह दिया था कि एक दिन आएगा जब पानी किराने की दुकान में बिकेगा।। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह लोगों ने स्वच्छता के लिए अभियान चलाया, अब समय आ गया है कि पानी को बचाने के लिए भी कुछ ऐसा ही किया जाए। पानी को बचाने के लिए हमें 4 गुना रफ्तार से काम करना होगा। हमें इस विषय को लेकर आने वाली पीढ़ी के लिए सोचना होगा। सीमित परिवार से ना सिर्फ खुद का बल्कि देश का भी भला होने वाला है। जो लोग इस विषय पर आगे कदम बढ़ा चुके हैं और सीमित परिवार के फायदे को लोगों को समझा रहे हैं उन्हें आज सम्मानित करने की जरूरत है। छोटा परिवार रखने वाले देशभक्त की तरह हैं। घर में किसी भी बच्चे के आने से पहले सोचें कि क्या हम उसके लिए तैयार हैं, उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हम तैयार हैं।हम आजादी के 75 साल मनाने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। व्यवस्था में बदलाव होना जरूरी है और ये भ्रष्टाचार से मुक्त होनी चाहिए। हमारे इस मिशन में जो रुकावट बन रहे थे, हमने उनकी छुट्टी कर दी और कहा कि आपका रास्ता अलग है। देश में भाई-भतीजावाद एक दीमक की तरह है, इस बीमारी को भगाना जरूरी है। अब जरूरत है कि धीरे-धीरे सरकारें लोगों के जीवन से बाहर निकले और लोग आजादी से अपने आप को आगे बढ़ा सकें। किसी पर भी सरकार का दबाव नहीं होना चाहिए लेकिन मुसीबत के वक्त में सरकार हमेशा लोगों के साथ खड़े होना चाहिए। हमारी सरकार ने रोजाना एक कानून को खत्म किया है, ताकि लोगों पर से बोझ कम हो सके। इस सरकार के 10 हफ्तों में भी 60 कानूनों को खत्म किया जा चुका है।। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों में कोई ना कोई ऐसा व्यक्ति है, जो अनुच्छेद 370 के खिलाफ या तो प्रखर रूप से या फिर मुखर रूप से बोला है। लेकिन जो लोग इसकी वकालत कर रहे हैं उनसे देश पूछ रहा है कि ये इतना जरूरी था, तो 70 साल में आपने इन्हें क्यों अस्थाई बना रखा था। आगे आते और स्थाई बना देते, लेकिन आपमें इसकी हिम्मत नहीं था। प्आज हर कोई गर्व से कह सकता है कि एक देश, एक संविधान. हम सरदार पटेल के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विचार को आगे ले जा रहे हैं। जीएसटी के जरिए हमने एक देश, एक टैक्स का सपना पूरा किया, ऊर्जा के क्षेत्र में एक देश, एक ग्रिड को आगे बढ़ाया। अब जरूरत है कि देश में एक साथ चुनाव की भी चर्चा होनी चाहिए।

