दर्द को अपना दर्द समझकर उसका निराकरण करें,
चमोली।73वाॅ स्वतन्त्रता दिवस पूरे जनपद में बडे धूमधाम एवं हार्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूलों के छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रातः 7.00 बजे गोपीनाथ मंदिर प्रांगण से पूरे शहर में प्रभात फेरी निकाली तथा आजादी के नारे लगाते हुए अमर शहीदों को याद किया। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल, बीससूत्री अनुश्रवण समिति की जिला उपाध्यक्ष सुधा बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र लिंगवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों सहित जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, सीडीओ हंसादत्त पांडे, एडीएम एमएस बर्निया एवं अधिकारियों ने कुण्ड स्थित शहीद स्मारक पार्क में अमर शहीदों के प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए श्रद्वासुमन अर्पित किए।
स्वतंत्रता दिवस पर जिला कार्यालय में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व सभी विभागों, शिक्षण संस्थाओ, गैर सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। डीएम सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गरीबी, जातिवाद, आतंकवाद एवं भ्रष्टाचार से भारत को मुक्त करने तथा नये भारत का निमार्ण हेतु संकल्प लिया। क्लेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानी व महापुरूषों को नमन करते हुए कहा कि हमें उनके सघर्षो से मिली आजादी को अक्षुण बनाए रखने हेतु आपसी तालमेल, सौहार्द, ईमानदारी व कर्मठता से कार्य करने होंगे। कहा कि सभी लोग एक दूसरे का यही सच्ची देशभक्ति है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। स्वतं़त्रता दिवस पर गापेश्वर में नए बस अड्डे के निकट गोपेश्वर वाईपास क्षेत्र में पौधरोपण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है, जिनकों सवारने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। उन्होंने कहा कि युवा पीढी को स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के आर्दश मूल्य को अपने जीवन में उतारते हुए देश और समाज के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हमें समाज में स्वयं को अनुशासित रखकर सरकार की विकास योजनाओं में सहयोग करना चाहिए। डीएम ने कहा कि नवाचार के तहत जिले में निःशुल्क प्रेरणा कोचिंग, स्कूलों में ईलर्निंग, आंगनबाडी केन्द्रों में बचपन प्रोजेक्ट, पंचबद्री प्रसाद्म आदि इनोवेटिव कार्य संचालित है, जिनका परिणाम आज धरातल पर दिखने लगा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर की गई घोषणाओं का वाचन भी किया।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाडी केन्द्रों व अन्य स्थलों पर वाॅल पेन्टिंग करने वाले 16 उत्कृष्ट कला शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र के साथ पूरी टीम को 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, सीटीओ वीरेन्द्र कुमार, जीएम डीआईसी डा. एमएस सजवाण एवं अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मंच का संचालन समन्वयक नेहरू युवा कल्याण अधिकारी डाॅ0 योगेश धस्माना ने किया।
स्वतंत्रता दिवस पर जिला अस्पताल में मरीजों को, वृद्धा आश्रम में बुर्जगों एवं कारागार में कैदियों को फल वितरित किये गये। सभी स्कूलों, ब्लाक एवं तहसीलों में भी विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। शिक्षण संस्थाओं में बाद विवाद, निबन्ध, खेल कूद आदि प्रतियोतिगताओं का आयोजन कर उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत भी किया गया।
इस दौरान सीएमओ डा. एके डिमरी, एसडीएम बुशरा अंसरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला, समाज कल्याण अधिकारी सुरेन्द लाल, सीएचओ नरेन्द्र यादव आदि सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिक व विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

