मनरेगा योजना व मनरेगा योजन्तर्गत युगपतिकरण की समीक्षा बैठक

Spread the love

रूद्रप्रयाग विकास भवन सभागर में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में मनरेगा योजना व मनरेगा योजन्तर्गत युगपतिकरण की समीक्षा बैठक आयोजित क गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त ग्राम विकास अधिकारियों को मनरेगा के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि बिना कार्य योजना के लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सकता है। समस्त विकासखण्ड में लक्ष्य के सापेक्ष न्यून प्रगति वाले अन्तिम पायदान पर रहने वाले तीन वीडीओ को चेतावनी देने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। साथ ही कहा कि आगामी माह तक प्रगति नहीं हुई तो चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की जाएगी। विकासखण्डों में रोजगार सहायक व मनरेगा जेई की लचर कार्यशैली के संबंध में उनको दो नोटिस के बाद हटाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। मनरेगा के तहत विभाग द्वारा किये जा रहे युगपतिकरण की समीक्षा के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी को एक दिन के भीतर समस्त 146 कार्यो के प्राकलन ठीक कर विकास खण्ड को भिजवाने के निर्देश दिए।
मनरेगा योजन्तर्गत मानव दिवस की प्रगाति न्यून होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को मानव दिवस बढाये जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही लक्ष्य पूर्ण करने हेतु प्रत्येक दिन का लक्ष्य निर्धारित कर ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम रोजगार सेवको को आवंटित करने के निर्देश दिए तथा बीडीओ को प्रत्येक दिन के कार्य की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मनरेगा योजना के अन्तर्गत प्रत्येक वित्तीय वर्ष में किसी भी ग्रामीण परिवार के उन वयस्क सदस्यों को सौ दिन का रोजगार उपब्ध कराती है जो कि साविधिक न्यूनतम मजदूरी पर सार्वजनिक कार्य सम्बन्धित अकुशल मजदूरी करने के लिए तैयार है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण लोगों की क्रय शक्ति को बढाना है, मुख्य रूप से ग्रामीण भारत में रहने वाले लोगों के लिए अर्ध-कौशलपूर्ण या बिना कौशलपूर्ण कार्य चाहे वे गरीबी रेखा से नीचे हो या नहीं। योजना के अन्तर्गत जल संरक्षण, बाढ नियंत्रण, मत्स्य तालाब, घेरबाड, भूमि विकास, लघु सिंचाई, विभिन्न तरह के आवास निर्माण आदि कार्य किये जा सकते है।
इस अवसर पर सीडीओ एस एस चैहान, एपीडी रमेश चन्द्र, सीवीओ डाॅ आर सी नितवाल, डीएचओ योगेन्द्र सिंह, पीई एम एस नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles