बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी श्री बी डी सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए विशिष्ट सम्मान
रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। बदरी-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह को केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों, व्यापारियों ने केदारधाम में सम्मानित किया। पुरोहितो जे कहा कि श्री सिंह द्वारा केदारनाथ मंदिर की व्यवस्था बेहत्तर रूप से संचालित की जा रही है, जिससे केदारनाथ के सभी तीर्थपुरोहित, व्यापारी व आम लोगों के साथ ही मंदिर समिति के कर्मचारी भी काफी प्रभावित हैं। श्री सिंह शिव कथा का संचालन को लेकर केदार धाम में है। केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों, व्यापारियों व केदार सभा द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी श्री बी डी सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य पुजारी केदारलिंग जी महाराज ने भी श्री सिंह के कार्यो की प्रशंसा की। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह के कार्यों की सराहना की।। इस अवसर पर केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, उपाध्यक्ष आनन्द सेमवाल, महामन्त्री कुबेरनाथ पोस्ती, उपमंत्री राजकुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष किशन बगवाड़ी, आचार्य अरुण शुक्ला, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, एलएन जुगडान, स्वयम्बर सेमवाल, गिरीश देवली, महेंद्र पोस्ती, कालिका प्रसाद, दीपनारायण शुक्ल समेत बड़ी संख्या में तीर्थपुरोहित व्यापारी मौजूद थे।

