स्वतंत्र होकर अपने सुझाव एवं विचार प्रकट करें :अश्वनी

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। भारत सरकार वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार देहरादून, मण्डल पंजाब नैशनल बैंक की शाखा स्तर पर बाॅंटम अप प्रक्रिया के तहत क्षेत्रीय स्तर पर नये विचारों के स्रजन एवं समूह परामर्श के अभियान का उद्घाटन रविवार को अश्वनी वत्स महाप्रबन्धक द्वारा गुरूतेगबहादुर रोड स्थित पंजाब नेशलन बैंक के अंचल प्रशिक्षण केन्द्र में बैठक का आयोजन किया गया। इस अभियान मण्डल की लगभग 102 शाखाओं द्वारा हिस्सा लिया गया। पंजाब नेशनल बैंक शाखा स्तर पर बाॅटम अप प्रक्रिया के तहत संपूर्ण भारत में 17 एवं 18 अगस्त 2019 को बैठकें आयोजित कर रहा है। इसमें शाखा/क्षेत्रीय स्तरएसएलबीसी/राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा शामिल रही। बैठक को संबोधित करते हुए अश्वनी वत्स महाप्रबन्धक ने सभी शाखा प्रबन्धकों को कहा कि वह बिना किसी भय एवं स्वतंत्र होकर अपने सुझाव एवं विचार प्रकट करें। उन्होने कहा कि उनके विचारों को बैंक अपने संज्ञान में लेगा एंव उनके क्रियान्वयन के लिए अपने उच्च प्रबन्धन के समक्ष रखेगा जो बैंक एवं अर्थव्यवस्था के विकास में सहायक होगा। आयोजित बैठक में एससी पसरीचा, एस के सिन्हा,संजय भाटिया, आर के सोई, बीएस थापा, संजीव कुमार, सीएस जोशी, बीएन डोबरियाल, सुनील नैगी आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles