पुलिस के रविन्द्र रौतेला ने गोल्ड मैडल जीतकर बढ़ाया उत्तराखंड का मान

Spread the love

देहरादून। चीन के चैगडू शहर में चल रही विश्व पुलिस गेम्स में उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर रविन्द्र रौतेला ने दो पदक जीते हैं। रविंद्र ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक व 5 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। विश्व पुलिस गेम्स में उत्तराखंड के मुकेश पाल ने भी वेट लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता है।
खटीमा निवासी रविंद्र उत्तराखंड पुलिस की 40वीं वाहिनी पीएसी में तैनात हैं। रविंद्र रौतेला के दोस्त कुलदीप रावत ने बताया कि रविंद्र ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा पांच हजार मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया है।
रविंद्र रौतेला ने 2005 में जीडी भर्ती से पुलिस विभाग ज्वाइन किया था। रविंद्र ने 2006 से एथलेटिक्स में हिस्सा लेना शुरू किया। इसके बाद से रविंद्र लगातार उत्तराखंड पुलिस को पदक दिला रहे हैं। रविंद्र ने 2019 ऑल इंडिया पुलिस मीट में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 2015 नेशनल गेम्स में भी पंद्रह सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 2015 में कमर दर्द के कारण एक साल तक वह मैदान से बाहर रहे।

देवभूमि खबर

Related articles