मुख्य सचिव ने वीडियों कान्फ्रेस के माध्यम से बाल विकास विभाग की समीक्षा की
पौड़ी।मुख्य सचिव उत्तराखण्ड श्री उत्पल कुमार सिह ने वीडियों कान्फ्रेस के माध्यम से प्रदेश में बाल विकास विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। जिसमें ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ योजना के तहत आम जनमानस को जागरूक करते हुए लिंगानुपातः को बढाने के निर्देश दिये।
कलेक्ट्रेट परिसर के वीसी रूम से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जिलाधिकारी श्री धीराज सिह गर्ब्याल ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ कार्यक्रम को लेकर जनपद में गम्भीरता से कार्य कर रहे है। कहा कि गत माह को जनपद में आयोजित पौड़ी मानसून मैराथन 2019 में गिनीज बुक में नाम दर्ज करने वाली विश्व विख्यात युवा पर्वतारोही शीतल राज ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ बेनर पर लोगों को संदेश दिया है। जिससे लोगों में बेटी के प्रति सुरक्षा एवं शिक्षा को लेकर जागरूकता देखने को मिला। बेटी की इस अदम्य साहस को लोगों द्वारा सराहा गया। उन्होने कहा कि विभागीय योजना के तहत जनपद में लिंगानुपात को लेकर प्लानिंग के तहत कार्य किया जा रहा है। जबकि जनपद में खननन्यास के तहत करीब एक करोड़ की धनराशी से संबंधित क्षेत्र आगनबाड़ियों में पेंटिग आदि क्रियात्मक कार्य कर लोगों को जागरूकता एवं बच्चों को शिक्षण अधिगम में अनुकूलित वातावरण बनाने हेतु विकसित किया जा रहा है। वहीं जनपद के नैनीडांडा एवं बीरोंखाल में विभिन्न माध्यमों से जन जागरूकता की जा रही है।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

