प्रवर्तन अधिकारी द्वारा बिना तैयारी के साथ प्रतिभाग करने तथा सहायक श्रम आयुक्त
पौड़ी।जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज अपने कार्यालय कक्ष कलक्ट्रेट परिसर में संबंधित अधिकारियों एवं सीडब्लूसी प्रतिनिधियों के साथ बाल श्रम टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा बिना तैयारी के साथ प्रतिभाग करने तथा सहायक श्रम आयुक्त के बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिये। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा एवं भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए विभागीय कार्यो को गम्भीरता से लेने के सख्त हिदायत दी। कहा कि जनपद के समस्त क्षेत्रान्तर्गत होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबे, निर्माण कार्यस्थलों आदि स्थानों पर बाल श्रमिक के प्रति सघन छापामारी अभियान चलाना सुनिश्चित करेंगे। छापामारी अभियान एवं सीडब्लूसी द्वारा लाये गये बालक को स्पोर्टस हाॅस्टल एवं बालिकाओं को त्रिपालीसैण कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रखना सुनिश्चित करेंगे। जिस हेतु उन्होने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए डीओ लेटर जारी करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने बैठक में सहायक श्रम आयुक्त के बिना सूचना के अनुपस्थित रहने तथा प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा बैठक में तैयारी के साथ प्रतिभाग न करने पर दोनों अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिया। उन्होने जनपद में बालक/ बालिकाओं से जुड़ी मामलों एवं संबधित विभाग द्वारा की गई कार्यों की जानकारी ली। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि छापामारी अभियान एवं सीडब्लूसी के माध्यम आने वाली बालिकाओं को त्रिपालीसैण कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रखने के निर्देश दिये। उन्हें शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधा देने को कहा। जबकि बालकों को स्पोर्ट हाॅस्टल में रखने के निर्देश दिये। जिस हेतु उन्होने अपर जिलाधिकारी को डीओ लेटर जारी करने तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जबकि वन स्टाप सेन्टर कोटद्वार में भी वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होने गठित टीम द्वारा प्रत्येक माह नियमित छापामारी अभियान चलाने एवं कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर, अपर जिलाधिकारी डाॅ. एस.के. बरनवाल, सीडब्लूसी अध्यक्ष इन्दु वशिष्ठ, सदस्य गंगोत्री नेगी, डीएलएसए रिटेनर अधिवक्ता विनोद कुमार, सीएमओ डाॅ. बी.एस.जंगपांगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी एम.एस. रावत, जिला शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत, अधि.अधि.नगरपालिका परिषद पौड़ी विनोद लाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल कुमार सेमवाल, प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी अश्विन कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

