दिल्ली में भी लागू कराएंगे एनआरसी:मनोज तिवारी

नईदिल्ली।गृह मंत्रालय ने असम नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स एनआरसी फाइनल लिस्ट जारी कर दी है।असम एनआरसी फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है।मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली में स्थिति खतरनाक है और असम एनआरसी की तर्ज पर दिल्ली में भी एनआरसी लिस्ट जारी होनी चाहिए।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि देश की राजधानी में भी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर की जरूरत है क्योंकि यहां भी स्थिति खतरे से ऊपर पहुंच चुकी है. दिल्ली में आकर बसे हुए अवैध प्रवासी पूरे देश के लिए खतरनाक हैं और उन पर भी एनआरसी को एक्शन लेना चाहिए। ऐसे में हमारी कोशिश है कि दिल्ली में भी एनआरसी लागू की जाए. मनोज तिवारी ने आगे कहा कि हमारी सरकार और असम सरकार ने मिलकर ऐसी कोशिश कि है कि इस कदम से आतंकवाद को गहरी चोट पहुंचेगी।ये सिर्फ अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों के लिए हैं।भारत का नागरिक देश के किसी भी कोने में रह रहा है, तो उसे चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

