पूर्व डीजीपी स्व. कंचन चैधरी की अस्थियां गंगा में विसर्जित

Spread the love

हरिद्वार।देवभूमि खबर। देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चैधरी भट्टाचार्य की अस्थियों को वैदिक विधिविधान के साथ आज हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित किया गया। उनकी बेटियों कनिका और कावेरी ने अन्य परिजनों के साथ अस्थियों को हर की पैड़ी पर गंगा में विसर्जित किया। कुल पुरोहित शैलेश मोहन ने अस्थि विसर्जन करवाया। इस दौरान डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 26 अगस्त को मुम्बई में बीमारी के चलते 72 वर्ष की आयु में कंचन चैधरी भट्टाचार्य का निधन हुआ था। कंचन चैधरी भट्टाचार्य 1973 बैच की आईपीएस थीं।

देवभूमि खबर