हर घर पोषण का व्यवहार‘ पोषण पंचायत का आयोजन
पौड़ी।महिला शक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड के तत्वाधान में ‘हर घर पोषण का व्यवहार‘ कार्यक्रम के तहत आज जनपद में महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कृषि, शिक्षा, पंचायत, युवा कल्याण, ग्राम्य विकास, खाद्य एवं आपूर्ति द्वारा समस्त ग्राम पंचायत स्तर पर ‘पोषण पंचायत का आयोजन‘ किया गया।
‘पोषण पंचायत का आयोजन‘ में निवर्तमान ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य एवं ग्राम के अन्य गणमान्य लोगों को बुलाकर सुपोषण दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें एनीमिया एवं डायरिया के बचाव साफ-सफाई व साबुन से हाथ धोने का महत्व पर प्रकाश डालने के साथ ही लौह तत्वों एवं विटामिन सी से भरपूर स्थानीय खाद्य सामाग्री फलों-सब्जियों की जानकारी दी गई। वहीं आंगनवाड़ी केन्द्रों के कुक्ड फूड में भी इनका प्रयोग किया गया तथा जनसमुदाय को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई। एक ग्राम पंचायत में संचालित समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों की कार्यकर्ती एवं सहायिकाओं द्वारा सामूहिक रूप से उपस्थित होकर विस्तृत जानकारी दी, जिसमें सक्रिय एन.जी.ओ. एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रतिभाग कर लोगों को जानकारी देते हुए जागरूक किया।

