राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का उद्घाटन किया
Spread the love

नई दिल्ली।पीआईबी।राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने  नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का आयोजन पावन चिंतन धारा चैरिटेबल ट्रस्ट, गाजियाबाद की एक यूथ विंग युवा जागृति मिशन ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि आज का भारत युवा शक्ति से भरा हुआ है। हमारे युवाओं में अपार प्रतिभा और ऊर्जा हैं। इस प्रतिभा और ऊर्जा का समुचित विकास और उपयोग किया जाना चाहिए। हमारे देश में आठ सौ मिलियन युवा हैं, जो अपनी रचनात्मक शक्ति से भारत की प्रगति और मानव सभ्यता को नई ऊंचाईयों पर ले जा सकते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमें खुद की, समाज और देश की भलाई और कल्याण के लिए काम करना होगा। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए सही दृष्टि और विवेक के लिए शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक आत्मनिर्भर और राष्ट्रप्रेमी व्यक्ति जीवन के किसी भी क्षेत्र में काम करके राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकता है।

देवभूमि खबर

Related articles