यूपी में एक सरकारी स्कूल जो देता है बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों को मात
बांदा।अभी तक आपने सरकारी स्कूलों में हमेशा भ्रस्टाचार और लापरवाही की हदें पार होती देखी होंगी, लेकिन आप यूपी के बांदा में एक बेहद पिछड़े गांव में एक ऐसा सरकारी स्कूल है जो प्राइवेट स्कूलों को भी मात दे रहा है. गांव के कुछ सभ्रांत लोग और शिक्षकों की मेहनत से ये स्कूल इन दिनों सुर्खियों में है। इतना ही नहीं इस स्कूल के सामने तमाम प्राइवेट स्कूल भी बौने नजर आयेंगे।
बांदा के बेहद पिछड़े इलाके में बने इस हाईटेक स्कूल में हर आधुनिक चीज मौजूद है. यहां सीसीटीवी कैमरे से हर व्यवस्था पर नजर रखी जाती है. कम्प्यूटर से लेकर प्रोजेक्टर तक… यहां हर एक ज़रूरी चीज मौजूद है। बता दें कनवारा, बांदा जनपद के पिछड़े क्षेत्र का छोटा सा गांव हैं, जहां के कन्या पूर्व माध्यमिक स्कूल के अन्दर दाखिल होते ही आप चकित रह जाएंगे क्योंकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बना यह स्कूल, बड़े शहरों के किसी प्राइवेट स्कूल से किसी भी मामले में कम नहीं दिखाई देता है।

