बीजेपी विधायक ने पूर्व पीएम नेहरू को बताया अय्याश

Spread the love

मुजफ्फरनगर।बीजेपी के नेता और मुजफ्फरनगर के खतौली से विधायक विक्रम सिंह सैनी ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। सैनी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ आपत्तीजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें अय्याश बताया है। इसके साथ ही बीजेपी विधायक ने उनके पूरे परिवार पर आपत्तीजनक टिप्पणी की है।

असल में कुछ दिन पूर्व विक्रम सिंह सैनी ने अपने फेसबुक पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ आपत्तीजनक पोस्ट लिखा था। इसको लेकर जब उनसे पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने बहुत ही आपत्तीजनक टिप्पणी की। सैनी ने कहा, ‘ नेहरू तो अय्याश था, वे तो अंग्रेजों के चक्कर में आकर पहले ही बंटवारा करा दिया था। उनका पूरा खानदान अय्याश था। राजीव गांधी (पूर्व प्रधानमंत्री) ने शादी इटली में की। इनका तो काम ही ऐसा धंधा रहा।’

गौरतलब है कि बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले एक बार सैनी ने कहा था कि जो लोग भारत में असुरक्षित महसूस करते हैं, उन पर बमबारी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मंत्री बनाया गया तो वह ऐसे सभी लोगों पर बम गिराएंगे और एक भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles