शारीरिक एवं मानसिक तौर पर सबल बनाने के लिए  सबल किशोरी कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

चमोली।राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज घाट में बालिकाओं को शारीरिक एवं मानसिक तौर पर सबल बनाने के लिए सबल किशोरी कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के संबध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
कार्यक्रम में निर्भया प्रकोष्ट एवं बाल विकास की परामर्शदाता ममता शैली तथा स्वस्थ भारत प्रेरक हर्षित पांडेय ने बच्चों, किशोरियों और महिलाओं को सभी बीमारियों से बचने के उपाय एवं कुपोषण रहित स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढाने के लिए प्रोत्साहित किया। किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए लंबाई के अनुपात में वजन एवं हाॅर्मोन के बदलाव के कारण शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता की जानकारी दी गई। पोषण कार्यक्रम में भोजन में अच्छी खुराक, बच्चों की सही देखभाल व स्वच्छता की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में 275 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को जिलाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी के हस्तचारित प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में आंगनबाडी सुपरवाइजर गायत्री राणा एवं पोषण अभियान के ब्लाक समन्वयक गौरव मैखुरी सहित स्कूल की शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद

देवभूमि खबर

Related articles