जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने लक्ष्यों की पूर्ति समय से करने के दिए निर्देश

Spread the love
अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण (डी0एल0आर0सी0) एवं समन्वय समिति की बैठक लेते हुये अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल ने बैंक अधिकारियों को ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के साथ-साथ दिये गये लक्ष्यों की पूर्ति समय से करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन बैंकों द्वारा निर्धारित लक्ष्य से कम प्रगति दी है वे अगले त्रैमास में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना सुनिश्चित करें। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिये गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिये।
अपर जिलाधिकारी ने वार्षिक ऋण योजना एवं फसली ऋण योजना की समीक्षा करते हुए अनेक बैंकों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और अगली बैठक में प्रगति बढाने के निर्देश दिये। कृषि मियादी ऋण की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए सभी बैंकों को विशेष प्रयास किये जाने पर जोर देते हुए इस क्षेत्र में उपलब्धि बढाने हेतु चालू वित्तीय वर्ष के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा। लद्यु उद्योग एवं सेवा व्यवसाय क्षेत्र में लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि समय से प्राप्त करने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत अधिकाधिक किसानों को फसल बीमा कराने के लिये प्रेरित किया जाय। उन्होंने कहा कि समस्त बैंक एवं कृषि विभाग के अधिकारी समन्वय बनाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में त्रिस्तरीय आचार संहिता प्रभावी है। आचार संहिता समाप्त होने के पश्चात् कृषि विभाग प्रत्येक विकास खण्डवार रोस्टर बनाकर कैम्प के माध्यम से किसानों को फसल बीमा के लिये आ रही समस्याओं का निराकरण करें।
अपर जिलाधिकारी ने सभी बैंको को दूरस्थ क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने लघु उद्योग में लोन स्वीकृत कराने में आ रही दिक्कतों के समाधान के लिये बैंको को यथाशीध्र निर्णय लेने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न बैंको द्वारा वसूली हेतु काटी गयी आर0सी0 के लिये बैंक अधिकारियों को तहसील स्तर पर भी मिलान करते हुये वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, अटल पेंशन योजना, दीन दयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की और बैकर्स को व्यक्तिगत रूचि लेकर योजना का सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये।
इस बैठक में लीड बैंक अधिकारी ललित सेमवाल ने त्रैमासिक प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस अवसर पर पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, महाप्रबन्धक उद्योग डा0 दीपक मुरारी के अलावा विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबन्धक तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles