रुद्रप्रयाग द्वारा नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

रूद्रप्रयाग राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार व राज्य परियोजना ग्रुप, नमामि गंगे, उत्तराखण्ड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में जिला गंगा समिति, रुद्रप्रयाग द्वारा नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विकास भवन सभागर में नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, सीडीओ सरदार सिंह चैहान ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। विकास भवन सभागार में गढकला मंच पौडी द्वारा स्वच्छता जनजागरूकता को लेकर नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का आयोजन कर अपने आस-पास को साफ रखने व पालिथीन प्रतिबन्धन को लेकर शपथ ली गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि ¬प्रथम चरण में हमने जून माह से कूडे के सोर्स सेग्रिगेशन का कार्य शुरू किया था जो कि वर्तमान में भी जारी है। किन्तु पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हमंे अभी भी अपनी आदतों में और अधिक परिवर्तन की आवश्यकता है, जिसके लिए बाजार व दुकान में सामाग्री लेेने हेतु कपडे का थैला स्वयं लेकर चलना होगा। कहा कि पर्यावरण साफ स्वच्छ होने का सीधा व सकरात्मक असर व्यक्ति के स्वास्थ्य में भी दिखता है। उन्होंने जनपद में कार्य कर रहे स्वयं सेवी संगठनों, सिविल सोसाइटी, स्वंय सहायता समूह, स्कूल, काॅलेज हर संगठन व हर व्यक्ति से आग्रह किया है कि प्र्यावरण की रक्षा में कार्य करें। कहा कि भारत सरकार द्वारा प्लास्टिक को मैन्यूफैक्चरिंग पर भी प्रतिबन्ध लगाये जाने की योजना है।
इससे पूर्व प्रातः 09 बजे से स्कूली बच्चों द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मकड़ी बाजार तक रैली निकालकर किया। रैली में स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता सम्बन्धी नारे लगाकर लोंगों को जागरूक किया गया। स्वच्छता रैली में स्कूली बच्चों के साथ-साथ जिला स्तरीय अधिकारी, एनयूएलएम व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व आस-पास के लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसके पश्चात कोटेश्वर मंदिर परिसर में उगी गाजर घास व प्लास्टिक को सभी के द्वारा एकत्रित कर साफ-सफाई की गई। भाषण प्रतियोगिता में स्कूली बच्चांे द्वारा अपने विचार रखे गए व 60 बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग लिया गया।
इस अवसर पर प्रबन्धक स्वजल एम एस नेगी, स्वजल समन्वयक पूरन कापरी, अपर जिलाधिकारी अरविन्द पाण्डे, एसडीएम बृजेश तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एल एस दानू, सीवीओ डाॅ आर एस नितवाल, प्रधानाचार्य डी एस रावत, डीएचओ योगेन्द्र सिंह, डीपीआरओ चमन सिंह राठौर, जिला पूर्ति अधिकारी के एस कोहली, शिक्षक विमल नेगी, प्रवीन नैनवाल सहित अन्य अधिका

देवभूमि खबर