टीमों को मतदान कराने की प्रशिक्षण दी गई
पौड़ी।संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) में आज त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2019, मतदान प्रक्रिया को सफल संपादनार्थ हेतु मतदान टीमों को मतदान कराने की प्रशिक्षण दी गई। प्रशिक्षण में पहुंचे मतदान कार्मिक टीमों को प्रशिक्षण से पूर्व परियोजना प्रबंधक स्वजल/प्रभारी अधिकारी मतदान, मतगणना प्रशिक्षण दीपक रावत ने स्वच्छता ही सेवा के तहत, सिंगल यूज प्लास्टिक उन्नमूलन की जानकारी देते हुए, उपस्थित सभी लोगों को प्लास्टिक प्रतिबंधित की शपत दिलायी। प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रथम चरण में होने वाली पांच ब्लाकों के मतदान टीम को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पौड़ी, पाबों, खिर्सू, कल्जिखाल एवं कोट ब्लाक के 125 मतदान टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम में पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ मतदान अधिकारी शामिल थे। द्वितीय चरण की प्रथम दिवस प्रशिक्षण कार्यशाला में मतदान कार्मिकों को थ्योरीकल एवं हैण्ड्सऑन प्रशिक्षण दिया गया। जनपद में 1174 ग्राम पंचायतों में 1180 मतदान स्थल बनाये गये है। जिसमें लगभग 3,99,160 मतदाता है। प्रशिक्षण कार्यशाला में एक पीठासीन, दो तृतीय मतदान अधिकारी तथा तीन चतुर्थ मतदान अधिकारी अनुपस्थित पाये गये। जिनके स्पष्टीकरण तलब कर, कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रभारी अधिकारी मतदान, मतगणना प्रशिक्षण/परियोजना प्रबंधक स्वजल, दीपक रावत ने पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान अधिकारियां को मतदान प्रक्रिया में उनके दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मतदान प्रक्रिया के सुव्यवस्थित और दक्षतापूर्ण ढंग से संचालन के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान अधिकारियों के बीच विभाजित कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने मतदान दिवस को मतदान शुरू करने से लेकर मतदान समाप्ति तक किये जाने वाले सभी कार्यां को बारीकी से समझाया।
प्रभारी मतदान, मतगणना प्रशिक्षण/डीपीआरओ एम.एम. खान ने कहा कि मतदान स्थल पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना पीठासीन अधिकारी का परम कर्तव्य है। उन्होंने पीठासीन अधिकारी द्वारा विशेष ध्यान देने योग्य बातों से अवगत कराया। कहा कि पीठासीन अधिकारी प्रत्येक 02 घंटे में गणना करेंगे। उन्होंने कुल डाले गये मतपत्रों, रद्द मतपत्रों आदि को प्रारूप पर भरने के बारे में बताया गया। साथ ही मतदान स्थल की आंतरिक व्यवस्था की भी जानकारी दी।
वहीं कार्यशाला में सहायक प्रभारी अधिकारी मतदान, मतगणना प्रशिक्षण पंकज जैन ने संबंधित कार्मिकां को वैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराने की, मतपेटी को सुव्यवस्थित रूप से खोलने व बन्द करने आदि का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में सहायक प्रभारी अधिकारी मतदान, मतगणना प्रशिक्षण, डॉ. राजेश पंचौरी सहित पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी, तृतीय मतदान अधिकारी एवं चतुर्थ मतदान अधिकारी मौजूद थे।

