वकीलों के प्रदर्शन में बवाल, एसएसपी कार्यालय में पथराव, जाम की वीआईपी रोड

Spread the love

कानपुर । वकीलों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। नौबस्ता के केशव नगर स्थित कानपुर किचन रेस्टोरेंट में बार व लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मारपीट और दिल्ली में पुलिसकर्मियों द्वारा अधिवक्ताओं पर की गई बर्बरता के विरोध में वकीलों ने एसएसपी ऑफिस का घेराव कर पथराव करना शुरू कर दिया है।

मामला बढ़ता देख कई थानो की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। वकीलों ने ट्रैफिक सिपाही को पीटा। वीआईपी रोड जाम कर दिया है। महिला थाने के बाहर तोड़फोड़ की।कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में कानपुर किचन कार्नर रेस्टोरेंट में हुए बवाल में रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की।

सिपाही और रेस्टोरेंट के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने 150 अज्ञात वकीलों पर मुकदमा दर्ज किया। वहीं वकील की तहरीर पर पुलिसकर्मियों और रेस्टोरेंट के मालिक पिता-पुत्र व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराया।

देवभूमि खबर

Related articles