पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
हरिद्वार।देवभूमि खबर। पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को चिन्मय डिग्री कॉलेज, एम जे एन पीजी कॉलेज व् व्यपारियो ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्थानीय एस एम जे एन पीजी कॉलेज में आज गत वर्ष पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि यह दिन देश के शहीदों द्वारा अपनी मातृभूमि को सर्वोच्च त्याग अर्पित कर मातृभूमि पर शीश अर्पित करने का था। वास्तव में आजाद भारत के इतिहास में यह दिवस त्याग एवं बलिदान के रूप में जाना जाएगा। देश के शहीदों ने अपना सर्वोच्च बलिदान निछावर कर देश के प्रति अपने प्यार एवं अनुराग को प्रदर्शित किया।
चिन्मय डिग्री कॉलेज के सभी छात्र छात्रओं एवं सभी गुरुजन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भी पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को छात्र छात्रओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने भाव प्रकट किए। प्राचार्य आलोक कुमार ने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अगर छात्र छात्रएं अपने जीवन मे सकरात्मक बदलाव करते हैं तो वो भी देश की सेवा है। छात्र संघ अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभाविप अमन कुशवाहा ने कहा की पुलवामा में शहीद सभी सीआरपीएफ के जवानों को याद करते हुए उन शहीद जवानों को हम हमेशा याद रखेंगे। अमन ने सभी छात्र-छात्राओं द्वारा संकल्प कराया कि इस दिन को प्रेम दिवस का नाम देकर बलिदान व शहिद दिवस के रूप में हमेशा याद रखना होगा। जबकि महानगर व्यापार मंडल ने पुलवामा में शहीद हुए अमर शहीदों को शालिग्राम घाट पर उपस्तिथ होकर माँ गंगा में पुष्प अर्जित कर नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति को गंगा घाट पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व्यापारियों ने देश के प्रधानमंत्री से मांग की देश पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के परिवारों को हर सम्भव सुविधाएं पहुंचाई जाए उनके परिवार के बच्चो को सरकारी नोकरी के साथ साथ हर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए यही असली श्रद्धांजलि अमर शहीदों के लिये होगी। अवसर पर सभी उनके लिए 2 मिनट का मौन भी धारण किया गया।

