HTML tutorial
HTML tutorial

जिला प्रशासन ने संस्थाओं के सहयोग से भोजन के पैकेट वितरित किए 

जिला प्रशासन ने   संस्थाओं के सहयोग से   भोजन के पैकेट वितरित किए 
Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, सुनील गुप्ता पत्रकार, कालिका मन्दिर समिति, संजीब गुप्ता मन्नूगंज, गीताभवन, इण्डियन पब्लिक स्कूल राजावाला, अध्यक्ष सर्राफा मण्डल मनभावन, जिनेश सहगल एवं दुर्गा वर्मा एवं राधास्वामी संत्संग व्यास (ऋषिकेश शखा) द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।  जनपद में कुल 5565 भोजन पैकेट वितरित किये गये, जिनमें 4 वरिष्ठ नागरिक, 5 विद्यार्थी एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों जैसे गोविन्द गढ 486, शिव मन्दिर बहा्रम्पुरी 236, लाल पुल 188, संजय कालोनी 295, पटेलनगर 120, वाल्मिकी बस्ती करनपुर 185, ट्रांस्पोर्ट नगर में 195, मोथोरोवाला में 180, कारगी चैक में 240, आईएसबीटी में 130, नन्दा की चैकी में 250, चुक्खुवाला इन्दिरा कालोनी 680, निकट कैन्ट बोर्ड में 700, सहारनपुर चैक में 95, निकट आराघर पुलिस चैकी 110, निकट दून अस्पताल 40, निकट लक्खीबाग चैकी 95, डी.एल रोड बस्ती में  196, तरला अधोईवाला चूना भट्टा 85, बिन्दाल बस्ती 270,  ओगल भट्टा 170, कुम्हार मण्डी 120,  ऋषिकेश में 500, व्यक्तियों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज जिला प्रशासन की टीम द्वारा  जनपद के विभिन्न स्थानों पर 820 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी, मसूरी में 150 , ऋषिकेश में 100, देहरादून सदर में 270  एवं तहसील डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत 300 पैकेट वितरित किये गये। लाॅक डाउन की अवधि में विगत दिवसों में उपलब्ध कराये गये एक वरिष्ठ नागरिक द्वारा जिला प्रशासन द्वारा किये गये जनहित के कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपना शुभकामना संदेश प्रेषित किया है। ‘ इस कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लाॅक डाउन अवधि की विषम परिस्थितियों में जिला प्रशासन द्वारा आम जनमानस  हेतु किये गये उत्कृष्ट कार्य कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूॅ, जिसमें हमारा मनोबल बढाते हुए भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी एवं उम्मीद करता हूॅं कि भविष्य में इसी भावना के साथ समाज के विभिन्न वर्गों को सहायता उपलब्ध करायेंगे। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि लाॅक डाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों  के दृष्टिगत प्रतिदिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक कोरोना वाॅरियर को चुना जायेगा। सिविल सोसायटी से कोरोना वाॅरियर राधा स्वामी सत्संग व्यास शाखा देहरादून तथा शासकीय विभाग से डाॅ अनुराग अग्रवाल फिजिशियन को कोरोना वाॅरियर चुना गया है।

देवभूमि खबर

Related articles