HTML tutorial
HTML tutorial

अल्मोड़ा में रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा रहा भोजन

अल्मोड़ा में रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा रहा भोजन
Spread the love

अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। कोराना वायरस संक्रमण के खतरे से निपटने के लिए किये गये लाॅकडाउन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों की सहायता से लक्ष्मी भण्डार हुक्का क्लब में संचालित किए जा रहे रोटी बैंक के द्वारा हजारों जरूरतमंदों व गरीब, मजदूरों को भोजन की सुविधा मुहैया करायी जा रही है। इस रोटी बैंक के माध्यम से जहाॅ गरीब एवं मजदूरों को भोजन मिल रहा है वही दूसरी ओर जी0आई0सी0 एवं जी0जी0जी0आई0सी0 शैल्टर होम में सैकडों लोगो को भोजन दिया जा रहा है। आज रोटी बैंक द्वारा 2100 भोजन पैकट बाॅटे गये। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने इस कार्य में लगे सभी स्वयंसेवी संगठनों व नगर के अनेक नागरिको का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि महामारी के इस समय में लोगो का जिला प्रशासन को सहयोग दिया जाना काफी सराहनीय कार्य है।जिलाधिकारी ने बताया कि अनेक संगठनों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों में मजदूरों व राहगीरों को भोजन पैकट दिये जा रहे है जिससे लोग भूखे न रहे। वहीं मोहान स्थित शैल्टर हाउस में भी तहसील प्रशासन द्वारा लोगो को भोजन की सुविधा दी जा रही है। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को जरूरतमंद मजदूरो पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये है और कहा है कि जनपद में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे इस बात कोे सुनिश्चित किया जाय। वहीं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में कई स्थानों में सैनिजाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। सम्पूर्ण कलैक्ट्रट परिसर को स्प्रे द्वारा आपदा प्रबन्धन कर्मचारियों द्वारा सैनिटाईज किया गया। इसके अलावा जागेश्वर मन्दिर प्रबन्धन समिति ने पुनवानौला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, भारतीय स्टैट बैंक व बाजार को स्प्रे द्वारा सैनिजाटाईज किया गया। इस दौरान लोगो को सामाजिक दूरी बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। उपजिलाधिकारी सदर सीमा विश्वकर्मा व निरीक्षक कोतवाली अरूण कुमार ने नगर का भ्रमण कर एटीएम व बैंकों को बाहर लोगो को सामाजिक दूरी बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles