HTML tutorial
HTML tutorial

कोरोनो संक्रमण की अफवाह पर स्वास्थ्य विभाग सख्त,अफवाह फैलाने पर चेताया, होगी कड़ी कार्रवाई

Spread the love

रूद्रप्रयाग ।जनपद में एक पंचायत प्रतिनिधि द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने के तथ्य को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एस0के0 झा ने गलत करार दिया है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं है। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से कोरोना को लेकर अफवाह न फैलाने की अपील करते हुए आगाह किया है कि यदि इस संबंध में कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एस0के0 झा ने बताया कि बीते दिन एक पंचायत प्रतिनिधि द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जनपद के एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की अफवाह फैलाने का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 9 लोगों के नमूनों की जांच की गई, जिनमें से किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना के संदिग्धों पर होम क्वारंटीन, औपचारिक क्वारंटीन के माध्यम से सीधी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि औपचारिक क्वारंटीन में रखे कई लोगों में कोई लक्षण न मिलने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन के माध्यम से निगरानी में रखा गया है। जबकि आईसोलेशन में रखे गए 9 व्यक्तियों के नमूनों की जांच की गई। जिसमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। उन्होंने जनपदवासियों से कोरोनो को लेकर कोई भी अफवाह न फैलाने की अपील की है। साथ ही चेताया है कि यदि कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमण को लेकर अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles